महोबा: कीरत सागर में कजली मेले के दौरान मंगलसूत्र चोरी के विवाद पर हुई मारपीट, पुलिसकर्मी से धक्कामुक्की का वीडियो वायरल
Mahoba, Mahoba | Aug 29, 2026 मेले के पहले दिन ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। दमोरा गांव से आई महिला के मंगलसूत्र चोरी होने के आरोप के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और चप्पलें चलने लगीं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा हुआ और बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से धक्कामुक्की की गई। विवाद मेला चौकी तक पहुंच गया।