मौजमाबाद: चाकसू क्षेत्र में बंदरों का आतंक, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर किया हमला, लोगों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
चाकसू उपखंड मुख्यालय पर बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। वही बंदरों के आतंक से लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। परेशान कस्बेवासियों ने शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर नगर पालिका EO बनवारी लाल मीणा को ज्ञापन सौंप कर मांग की कि बंदरों को पकड़कर वन्य क्षेत्र में छोड़ा जाए।