जगदलपुर: ट्रैक्टर के लोन किस्त जमा करने के नाम पर 31 ग्राहकों से ₹27,43,955 की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
इंडसइंड बैंक में काम करने वाले कर्मचारी ने ट्रैक्टर के लोन जमा करने के नाम पर जिले के 31 ग्राहकों से कुल 27,43,955/-रूपये धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अमन कुमार साव को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थीं भीमधर मौर्य इंडसइंड बैंक में अपने ट्रैक्टर के लोन का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पहुंचा।