हुज़ूर: स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, ₹50 लाख के भुगतान में कुर्क होने की नौबत, कोलकाता की टीम पहुंची भोपाल मुख्यालय
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप 50 लाख के भुगतान के फेर में कुर्क होने की नौबत, कोलकाता की टीम पहुंची भोपाल मुख्यालय। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे को उस समय अभूतपूर्व और असहज स्थिति निर्मित हो गई, जब कोलकाता से आई एक तकनीकी व कानूनी टीम सीधे कुर्की की वारंट तामील कराने दफ्तर पहुंच गई।