कुचायकोट: बलथरी गांव में 14 दिन पहले चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार करीब 14 दिन पूर्व हुए चाकू बाजी की घटना में घायल हो गया। जिसका इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों NH27 को जाम करके इंसाफ के लिए नारेबाजी करते हुए नजर आए। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 6 बजे दी गाई।