खलीलाबाद: किसान यूनियन ने मिलोरना गांव में भूमि अधिग्रहण निरस्त करने की मांग को लेकर तहसील समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन
खलीलाबाद तहसील समाधान दिवस में शनिवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मलोरना गांव में प्रस्तावित आवास विकास कॉलोनी हेतु भूमि अधिग्रहण निरस्त करने की मांग उठाई। उन्होंने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले से तीन परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे किसानों की खेती योग्य जमीन कम हो रही है। चेतावनी दी कि मांग न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।