भरथना: बकेवर में लाउडस्पीकर को लेकर दो देवी पंडालों के आयोजकों में हुई कहासुनी, पुलिस ने उतरवाए स्पीकर
बकेवर कस्बे के औरैया रोड पर बीते दिवस रात आरती के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर दो देवी पंडालों के आयोजकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक दूसरे के कार्यक्रम में लगे लाउडस्पीकर के तार काट दिए गए, जिससे जय मां वैष्णो क्लब की आरती बीच में रोकनी पड़ी। सूचना पर कस्बा प्रभारी कृष्णपाल नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।