खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर उसके खरीदे गए मकान पर जबरन कब्जा करने, ताला तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और सामान को नुकसान पहुंचाया गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।