तरबगंज: तरबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में सो रही महिला से पड़ोसी ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया नामजद मुकदमा
तरबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बरामदे में सो रही अकेली महिला से पड़ोसी अजय चौहान द्वारा छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार सोमवार रात्रि में जब वो सो रही थी तभी आरोपी उसके पास आकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वो भाग गया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी।