तरबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपहृत 3 किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद, भेजा वन स्टॉप सेंटर
नवाबगंज थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपहृत तीन किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर वन स्टाप सेंटर भेज दिया। बीते 28मई को 15वर्षीय किशोरी के अपहरण करने का आरोप पिता ने गांव के युवक आनंद कुमार पर लगाया था जबकि 6जून को 16वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप गांव के देशराज शर्मा पर लगा। वहीं 8जून की रात्रि में 15वर्षीय किशोरी के अपहरण सहित तीनों मामले का केस दर्ज था