तरबगंज: नवाबगंज के लौव्वावीर पुर में बाइक की ठोकर से किशोर घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर निवासी नेतराम का किशोर पुत्र शनि गांव की सड़क से जा रहा था बाइक की ठोकर लगने से घायल हो गया जिसे अयोध्या निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर का पैर टूट गया है। किशोर के पिता ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।