तरबगंज: तरबगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में आई 77 शिकायतें, एसडीएम ने दिया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश
तरबगंज तहसील में शनिवार दोपहर 2 बजे तक आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना व तहसीलदार सत्यपाल सिंह ने समस्याएं सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। समाधान दिवस में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, योजनाओं का लाभ न मिलने संबंधित शिकायतें आयीं। इस दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें तीन का निस्तारण किया गया।