तरबगंज: तरबगंज तहसील क्षेत्र में ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को रही भंडारे की धूम,भक्ति गीतों के साथ किया प्रसाद वितरण
तरबगंज तहसील क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को सैकड़ों स्थानों पर पूजन कीर्तन भंडारा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। तहसील क्षेत्र के उमरी बेगमगंज, नवाबगंज, वज़ीरगंज, तरबगंज कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जी की भक्ति में लोग सराबोर रहे। आयोजक द्वारा राहगीरों को आग्रह के साथ रोककर उन्हें प्रसाद खिलाने का दौर शाम तक चला।