केशकाल: केशकाल में भाजपा पार्षदों के इस्तीफों की चर्चा पर मंडल अध्यक्ष ने कहा- नाराजगी है तो संगठन करेगा समाधान
केशकाल नगर पंचायत में भाजपा पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा के बीच मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को नाराजगी है तो संगठन उसकी बात सुनेगा। जल्द बैठक कर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद सभी पार्षदों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।