ग्यारसपुर: बागरोद स्थित राधा कृष्ण मंदिर का विवाद फिर से गर्माया
विदिशा जिले के ग्यारसपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बागरोद स्थित करीब 100 साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मंदिर और उससे जुड़ी लगभग 28 बीघा जमीन को लेकर पिछले चार-पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।