बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: 12 दिन बाद ‘चिता आंदोलन’ खत्म, 10 दिन की चेतावनी
छतरपुर-पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र को लेकर चल रहा 12 दिन पुराना ‘चिता आंदोलन’ प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों ने गाँव-गाँव सर्वे कर समस्याएँ दूर करने का भरोसा दिया है। किसान नेता अमित भटनागर ने गुरुवार की श। 4:30 बजे कहा कि आंदोलन केवल 10 दिन के लिए स्थगित है, माँगें पूरी न होने पर फिर बड़ा आंदोलन होगा।