आज़मगढ़: जहानागंज थाना के बाहर डायल 112 के आरक्षी को हेड कांस्टेबल ने मारपीट कर किया घायल, शराब के नशे में होने का आरोप, FIR दर्ज
जहानागंज थाना क्षेत्र में तैनात PRV 1023 के आरक्षी को साथी हेड कांस्टेबल ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हेड कांस्टेबल शराब के नशे में था। घायल आरक्षी की तहरीर पर जहानागंज थाना में हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित आरक्षी अरुण कुमार जायसवाल के अनुसार वह 12 अप्रैल को आरोपी हेड कांस्टेबल रामाशंकर के साथ पीआरवी 1023 में तैनात था।