आज़मगढ़: बैठौली पुलिया के पास से मुख्तारअंसारी का शूटर सोहनपासी गांजा संग गिरफ्तार, शूटर पर हत्या, लूट व गैंगेस्टर संग हैं 10 FIR
आजमगढ़ में प्रभारी निरीक्षक सिधारी थाना योगेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस टीम द्वारा रविवार को चेकिंग के दौरान मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी पुत्र प्रसिद्ध नरायन पासी निवासी बीरपुर थाना मेंहनगर को 1 किलो 75 ग्राम गांजा के साथ बैठौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिधारी पर धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया है।