आज़मगढ़: आंवक मोड़ कोटिला से जिला बदर अपराधी अवैध तमंचा करातूस के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना रानी की सराय के आँवक मोड़ कोटिला से रविवार को जिलाबदर अपराधी अवैध तमन्चा करातूस संग गिरफ्तार हुआ। थानाध्यक्ष रानी की सराय प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा आंवक मोड़ कोटिला से जिलाबदर अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र एहसान निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास देशी तमंचा कारतूस बरामद हुआ। 24 फरवरी को जिलाबदर किया गया था।