आज़मगढ़: गुजरपार तिराहा से मारपीट करने वाले 2 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर के गुजरपार तिराहा से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त रविवार को गिरफ्तार किए गए। 13 मार्च 2024 को वादी मुकदमा कन्हैया पुत्र घुरहू निवासी ग्राम खौरा थाना मुबारकपुर द्वारा थाना पर शिकायत किया गया था कि वादी के लड़के सोनू को सोते समय अभियुक्त नीरज पुत्र टिल्ठू व संजय दत्त पुत्र लक्ष्मण निवासी खौरा ने गाली गलौज कर मारापीटा था। जिसपर FIR दर्ज की गई।