उचेहरा: न्यायालय मोड़ पर पुलिस की चेकिंग, 4 बाइक चालकों पर चालानी कार्रवाई।
उचेहरा। सड़क हादसों में लगातार हो रही जनहानि को देखते हुए उचेहरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी के निर्देशन में न्यायालय मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 4 बाइक चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही को दिया अंजाम।