पति के गैरमौजूदगी में अलमारी तोड़कर गहने-नकदी लेकर पत्नी फरार
सिकन्दरपुर, बलिया, 5 अक्टूबर। सिकन्दरपुर कस्बा अंतर्गत मोहल्ला डोमनपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर घर में रखी अलमारी तोड़कर गहने, नकदी और घरेलू सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित फिरोज खान ने शासन-प्रशासन से मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
फिरोज खान के अनुसार, वह अपनी बहन का इलाज कराने के लिए घर से बाहर "मऊ" गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नाजनीन (#निवासी #महमूदसराएँ, जनपद "#मऊ")ने अपनी बहन और भांजे के साथ मिलकर कथित रूप से घर की अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे गहने व नकदी के साथ अन्य घरेलू सामान वाहन पर लादकर लेकर चली गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से पत्नी अपने साथ ले जाए गए सामान के साथ फरार है। मामले को लेकर पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
यह खबर पीड़ित पक्ष के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर तैयार की गई है। बलिया24 न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
#सिकन्दरपुर #बलिया #मऊ #डोमनपुरा #फिरोजखान #क्राइम #अपराध #पुलिस #शिकायत #न्यायकीगुहार #गहने #नकदी #अलमारीतोड़कर #घरसेसामानगायब #उत्तरप्रदेश #बलिया24न्यूज़