कलान: जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिप्रकाश वर्मा के पिता का निधन, शोक की लहर
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विधायक हरि प्रकाश वर्मा के पिता सियाराम वर्मा का बीती रात गुड़गांव स्थित वेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया. वह काफी दिनों से भी बीमार चल रहे थे और वहां इलाज चल रहा था. उनकी मौत की खबर लगते ही क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई