कलान: मिर्जापुर में चल रही रामलीला में आज मेला के अंतिम दिन रावण वध व राम के राज्याभिषेक की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया
शाहजहांपुर जनपद के जनपद के मिर्जापुर नगर के श्री बृह्रमदेव स्थान पर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन अहिरावण द्वारा भगवान श्री राम व लक्ष्मण को अपनी योग माया द्वारा बंदी बनाकर पाताल लोक को ले जाता है जिन्हें हनुमान द्वारा मुक्त कराया जाता है बाद में राम व रावण के बीच घमासान युद्ध होता है