नागौर: जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों में छाया कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Nagaur, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में आज मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इधर कोहरे व ठंड की वजह से मौसम विभाग ने भी नागौर में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा हुआ है।