पुपरी: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक बजे दिन पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर में आए सभी गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवा दी गई।