गोला: बारिश और तेज हवा से 4 फीडर की बिजली गुल, गगहा के मझगांवा उपकेंद्र से सप्लाई ठप, कर्मचारी ठीक करने में जुटे
Gola, Gorakhpur | Sep 27, 2026 गगहा क्षेत्र में शुक्रवार से हो रही बारिश और तेज हवा ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। मझगांवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हाटा, मझगांवा, गगहा और उज्जरपार फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। हालांकि कर्मचारियों की कोशिशों से 33 हजार वोल्ट की मुख्य सप्लाई बहाल हो गई है।