बेगमगंज: बेगमगंज में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक देवेंद्र पटेल भी हुए शामिल
बेगमगंज नगर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया, जहां जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।