चंदला विधायक एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने लगाई जन चौपाल, सुनीं लोगों की समस्याएं
चंदला विधायक एवं वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।
जन चौपाल में मंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरे हों तथा जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
#छतरपुर Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Chattarpur BJP Madhya Pradesh Dilip Ahirwar Dileep Bjp Dileep Ahirwar