चाईबासा। शनिवार को दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल चाईबासा परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी को अज्ञात चोरों द्वारा एक स्कूटी चोरी कर ली गई। चोरी हुई स्कूटी का नंबर JH06J 6539 बताया जा रहा है। स्कूटी रमणी देवी नामक महिला की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लगाने में जुटी है।