हिम दृष्टि न्यूज़
भरमौर/चंबा | 6 जुलाई 2026
सेब सीजन में भरमौर की सड़कें न हों बंद, पीडब्ल्यूडी उठाए विशेष प्रबंध : ललित ठाकुर
भरमौर में पहली बार सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक
भरमौर में आगामी सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पहली बार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने की। बैठक में सेब उत्पादकों की समस्याओं, सड़क व्यवस्था, कोल्ड स्टोर, कृषि मंडी और किसानों की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान ललित ठाकुर ने थला क्षेत्र में सीवरेज की समस्या के कारण किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने एडीएम भरमौर को निर्देश दिए कि इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसानों ने बताया कि सीवरेज के चलते खेत बर्बाद हो रहे हैं और कई स्थानों पर वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को भरमौर में कोल्ड स्टोर निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि होली और भरमौर क्षेत्र के बागवान अपनी सेब फसल का सुरक्षित भंडारण कर सकें। साथ ही उद्यान विभाग को पिछले वर्ष सड़कें बंद रहने के कारण खराब हुई सेब फसल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए ललित ठाकुर ने कहा कि इस बार किसी भी स्थिति में सड़क बंद होने के कारण बागवानों की सेब फसल खराब नहीं होनी चाहिए। अगले महीने से सेब की ढुलाई शुरू हो जाएगी, इसलिए सभी संपर्क मार्ग हर समय सुचारु रखे जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क खोलने का कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मौके पर मशीनें समय पर कार्य करती हुई दिखाई दें। खराब सड़कें सरकार की छवि को भी प्रभावित करती हैं, इसलिए समय रहते सुधार कार्य पूरे किए जाएं।
उन्होंने बताया कि भरमौर में कृषि मंडी स्थापित करने के लिए लगभग 12 बीघा भूमि की आवश्यकता है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है और जनहित के कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
बैठक में सेब सीजन के दौरान बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस ग्रुप में एडीएम, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, किसान और बागवान शामिल होंगे, ताकि सड़क बंद होने अथवा अन्य समस्याओं की सूचना तुरंत साझा कर उनका समय पर समाधान किया जा सके।
इसके अतिरिक्त ललित ठाकुर ने कृषि विभाग से भरमौर क्षेत्र की कृषि योग्य भूमि तथा यहां उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी, ताकि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार की जा सकें।
बैठक में एडीएम विकास शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भाल सिंह, किसान सेब फल उत्पादक संगठन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, एसडीओ होली सहित उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान और बागवान उपस्थि #Lalit #Thakur #APMC #chairman #Chamba #Jila #prashasan #Chamba
Chamba, Chamba | Jul 6, 2026