भोरे: भोपतपुरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, पुलिस ने जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा गांव में दरवाजे पर गाली गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने तथा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता सुशीला देवी पति सुभाष राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में भूपेंद्र राय, रंभा देवी और मधु देवी को आरोपित किया गया है।