फिरोज़ाबाद: डबल मर्डर के मामले में एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में टीकरी पुलिया के पास किया गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद पुलिस नें डबल मर्डर को अंजाम देने वाले मोहनबीर उर्फ़ भोला नामक बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गांव टीकरी पुलिया के पास दबोचा है। क्रास फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है गिरफ्त में आये बदमाश नें अपने साथियो के साथ मिलकर गांव टीकरी में डबल मर्डर को अंजाम दिया था। बदमाश के कब्जे से एक बाइक ऒर देशी तमंचा कारतूस बरामद किया है।