आपदा मित्र प्रशिक्षण के तृतीय दिवस प्रतिभागियों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण
---
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का तृतीय दिवस सोमवार को संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पीसी अमित दुबे ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा मित्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया सहित विभिन्न आपदा प्रबंधन विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके उपरांत जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव ने प्रतिभागियों को एमएफआर (मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्डर) एवं फर्स्ट एड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए आपदा मित्रों से प्रायोगिक अभ्यास भी कराया।
प्रशिक्षण में आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की क्षमता का विकास कर जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करना है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh