बिंदकी: गढ़ी चौराहे के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, सीएचसी से दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के गढ़ी चौराहे के समीप रविवार व सोमवार की मध्य रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अजय यादव व सूरज यादव दोनों निवासी भगवंतपुर थाना राधा नगर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी ने सोमवार को सुबह 9 बजे बताया कि दोनों को गंभीर चोट लगी है।