शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला प्रभु स्थित लोअर गंगा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं हुई
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला प्रभु स्थित लोअर गंगा नहर में शुक्रवार की सुबह नौ बजे करीबन अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। आसपास निकलते लोग एकत्रित हो गये। किसी ने सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त को मौके पर आकर प्रयास किया, मगर शिनाख्त न हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।