बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा"हर घर तिरंगा अभियान"को लेकर संपूर्ण नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।जानकारी के अनुसार संपूर्ण जिले मे हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी प्रकार से बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा संपूर्ण नगर में नगर वासियों के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली।