बल्देवगढ़: सीएचसी बल्देवगढ़ में डॉक्टरों की मनमानी से मरीज़ हो रहे हैं परेशान, स्वास्थ्य सेवाओं का नहीं मिल रहा लाभ <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही और मनमानी के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।देखा जा रहा है कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है।डॉक्टरो के समय पर न पहुंचने से मरीज इंतजार करते रहते है।वहीं कई मरीजों को मजबूरी बस निजी अस्पतालों में इलाज करने के लिए जाना पड़ रहा है।लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।