बल्देवगढ़: विश्व आदिवासी दिवस पर टीकमगढ़ में आदिवासी समाज ने निकाली विशाल रैली, शामिल होने बल्देवगढ़ से भी पहुंचे लोग
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में टीकमगढ़ में आदिवासी समाज के द्वारा विशाल रैली निकाली गई।जिसमें अधिक संख्या में बल्देवगढ़ नगर एवं विकासखंड अंतर्गत आने वाले समस्त गांवो से लोग शामिल हुए।आदिवासी समाज के द्वारा जिले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही आदिवासी समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर और अंधविश्वास को समाप्त कर जागरूक करने की बात कही गई।