बल्देवगढ़: तालमऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत तालमऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पीड़ित पप्पू लाल पुत्र रामलाल अहिरवार के द्वारा बताया गया कि उसके परिवार के लोगों के साथ मुन्ना,नंदकिशोर,रुस्तम,बबीता, श्रीबाई, नेहा एवं प्रीति अहिरवार के द्वारा मारपीट की गई।साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।