बल्देवगढ़: पाती खेरा कन्नपुर गांव में कुएं में डूबने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, सीएचसी में हुआ पीएम
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत पाती खेरा कन्नपुर गांव में 10 वर्षीय बालक नंदकिशोर पुत्र मनोज लोधी की कुआं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुंची।जहां पर पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी मृतक के शव का बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम हुआ।इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।