बरहेट: इस्कॉन मंदिर बरहेट में चोरी, पुलिस निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर की जांच
बुधवार के अपराह्न बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नुनु देव राय बरहेट बाजार स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बीते मंदिर मंदिर से हुए करीब 70000 के आभूषण आदि की चोरी मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने चोर के प्रवेश करने के संभावित रास्ते के अलावे चोरी गए सामानों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की एवं जानकारी लिए।