अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में पल्स पोलियो अभियान जारी, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिला रहे जीवनरक्षक दो बूंद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग गुमला के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई।