मिर्ज़ापुर: जिगना थाने के बिहसडा में एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर लोगों के रुपए उड़ाने वाले 2 शातिर बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा
बिहशड़ा बाजार का रहने वाला किशन कुमार गुप्ता ₹10000 निकालने रविवार को गया तो पैसा बाहर नहीं आया खाते से कट जाने पर परेशान हो गया। ग्रामीणों से बात कर रहा था कि पैसा बाहर नहीं आया। इस दौरान तीन युवक एटीएम में घुसते हैं और एटीएम का लॉक तोड़कर रुपया निकालने लगे। तभी किशन कुमार पहुंच गया तो उसे ₹4000 देकर तीनों बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ा।