महोबा: मलकपुरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 गाली-गलौज का विरोध करने पर दीक्षांश नामक युवक को दबंग ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में नामजद शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।