मोहनलालगंज: आबकारी विभाग की दबिश में कच्ची शराब के 10 लीटर बरामद
अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी टीम ने गोसाईंगंज क्षेत्र में छापेमारी की। ग्राम कबीरपुर, महुराखुर्द और आसपास के संदिग्ध स्थलों व बगीचों में दबिश देकर करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। टीम ने मौके पर करीब 50 किलोग्राम लहन नष्ट कराया।