*ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, CCTV में कैद हुई बाइक चोरी की वारदात
प्रतापगढ़ में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र से बाइक चोरी की खबर सामने आ रही है, जिससे लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। लगातार हो रही इन वारदातों के बावजूद बाइक चोरों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बीती रात लगभग *2:22 बजे* सुखपाल नगर स्थित *न्यू लाइफ हॉस्पिटल* परिसर से धीरज शर्मा की *काले रंग की हीरो स्प्लेंडर (UP72BM6283)* अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर बाइक लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले *आईटीआई कॉलेज परिसर* से भी एक बाइक चोरी हुई थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह चोरी की घटनाएं होती रहीं तो आम नागरिक अपने काम पर ध्यान देंगे या हर समय अपनी बाइक की सुरक्षा की चिंता करेंगे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका था
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 4, 2026