बलिया: कोरंटाडीह चौकी पर होली और जुमे की नमाज को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, नमाज के समय बदलने का लिया निर्णय
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 होली और जुमे की नमाज को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे कोरंटाडीह चौकी पर पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें ग्राम प्रधान सहित मस्जिदों के धर्मगुरु भी शामिल हुए। नरहीं थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में होली और जुमे की नमाज के दौरान आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया गया।