बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की की समीक्षा
Ballia, Ballia | Mar 9, 2025 जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रविवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए।