सिंगरौली: पोडी गांव में महिला के साथ दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पोडी द्वितीय निवासी महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट किया है। पुलिस के अनुसार महिला झाड़ू पोछा कर रही थी तभी दो लोग पहुंच कर ईंटा को लेकर विवाद करने लगे और महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे महिला को चोट आई हैं। महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।